UPCM ने ’नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों’ को नियुक्ति पत्र वितरित किये

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने गन्ना संस्थान में दीप प्रज्ज्वलित कर ‘नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों’ की तैनाती हेतु नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

UPCM 'नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों' की तैनाती हेतु नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए
UPCM ‘नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों’ की तैनाती हेतु नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षक न केवल अपने जीवन में खुशहाली लाएंगे बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए किसानों को भी समृद्ध करेंगे, जिससे देश का भविष्य भी उज्जवल होगा। उन्होंने कहा आज 851 नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें 80 बालिकाएं भी शामिल हैं।

UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने गन्ना किसान संस्थान डालीबाग, लखनऊ में नव नियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा आज का दिन नव नियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों के जीवन के लिए स्वर्णिम दिन है, क्योंकि आज वह अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मान और स्वावलंबन की जिंदगी में प्रवेश कर रहे हैं।

UPCM ’नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों’ को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए
UPCM ’नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों’ को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए

UPCM ने कहा गन्ना विभाग प्रदेश की पहचान रहा है। उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे उर्वर भूमि व पर्याप्त सिंचन व्यवस्था है। उसके बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी उद्योग को हतोत्साहित करने का काम किया। राज्य सरकार गन्ना किसानों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है।प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हितों में कई फैसले भी लिए गए हैं। गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किया है। परिणामस्वरूप गन्ना किसानों के पिछले कई वर्षों की बकाया धनराशि का बड़ी मात्रा में भुगतान किया गया।

UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

कार्यक्रम में चीनी एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, गन्ना आयुक्त Sanjay Bhoosreddy और गन्ना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage