UPCM ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश (07 जुलाई, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में दैवीय आपदा की घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि आज प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद हरदोई, मुरादाबाद, अम्बेडकरनगर एवं हाथरस में सर्पदंश से एक-एक, आकाशीय विद्युत से जनपद मीरजापुर, प्रतापगढ़़ में दो-दो और प्रयागराज में एक तथा जनपद अमेठी में अतिवृष्टि से एक, कुल दस लोगों की मृत्यु हुई है।








