UPCM ने ‘उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संगठन’ के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश (14 दिसम्बर, 2018)।
UPCM ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संगठन’ के वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित किया। UPCM ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
UPCM ने कहा मुझे यह बताने में बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्तमान सरकार ने प्रदेश में 11 लाख 53 हज़ार आवास ग्रामीण विकास विभाग में स्वीकृत किये और उसमें से लगभग साढ़े 8 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण के अंतिम चरण में हैं। हमने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के माध्यम बेहतर कार्य किया है और इन्ही सेवाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की संभावनाओं को और अधिक विकसित किया जा सकता है।

UPCM ने कहा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के इस सम्मलेन के माध्यम से ग्रामीण अपने विचारों एवं अच्छे कार्यों को शासन के समक्ष रख सकते हैं। अगर हम चाहें तो ग्रामीणों को अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
UPCM ने कहा विगत डेढ़ वर्ष में मनरेगा के अंदर जो कार्य किया गया उसमें भारत सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। हमने कई नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में आम जन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उनके जीवन में खुशहाली ला कर प्रदेश को समृद्धि की ओर अग्रसर करने में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की बड़ी भूमिका हो सकती है।
UPCM ने कहा महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए हमने कई योजनाएं प्रारम्भ की हैं लेकिन इन योजनाओं की कामयाबी के लिए प्रेरक आपको ही बनना होगा। समाज में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ती है। अतरिक्त परिश्रम ज़रूरी भी है क्यूंकि मुझे लगता है कि जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी कम बीमारियों से ग्रसित होंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।








