UPCM ने विधान सभा में करी कई अहम घोषणा

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने कल विधान सभा में विधायक निधि को डेढ़ करोड़ रुपए से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपए किए जाने की घोषणा की। UPCM ने कहा विधायक निधि को GST से मुक्त किया जाएगा, GST की राशि की व्यवस्था अलग से की जाएगी। साथ ही उन्होंने ई-टेण्डरिंग में 01 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाकर 05 लाख रुपए करने और इमरजेन्सी के कार्यों को किए जाने के लिए 10 लाख रुपए तक की छूट दिए जाने की भी घोषणा की।
UPCM ने कहा इसके अलावा प्रत्येक विधायक को 100-100 हैण्डपम्प अतिरिक्त दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में जहां पर हैण्डपम्प की आवश्यकता नहीं है या हैण्डपम्प वहां पर ठीक ढंग से कार्य नहीं कर सकते, वहां पर 100 हैण्डपम्प के समतुल्य राशि के अन्तर्गत उतनी संख्या में सबमर्सिबल पम्प लगाने की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था विधान सभा और विधान परिषद दोनों सदनों के सदस्यों के लिए बराबर लागू होगी।
UPCM ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप 01 हजार रुपए की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी की जाएगी। पिछले वर्ष यह धनराशि 8,500 रुपए थी और अब यह धनराशि 9,500 रुपए हो जाएगी।







