UPCM ने ‘कौशाम्बी महोत्सव’ का उद्घाटन और 105 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री आज जनपद कौशाम्बी के मुख्यालय मंझनपुर में ‘कौशाम्बी महोत्सव’ का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भगवान बुद्ध से सम्बन्धित 06 महत्वपूर्ण स्थल-कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कुशीनगर, सारनाथ, संकिसा और कौशाम्बी हैं। कौशाम्बी में जैन धर्म, माँ शीतला शक्तिपीठ, सूफी सम्प्रदाय से सम्बन्धित स्थल भी प्रमुख हैं। यहां पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को तलाशने की दिशा में कार्य प्रारम्भ हो गया है।

UPCM ने कहा कि जनपद कौशाम्बी में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। यह अकेला जनपद है जो बौद्ध और रामायण सर्किट दोनों से जुड़़ा है। कौशाम्बी को एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जायेगी और आने वाले दिनों में कौशाम्बी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन के केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर UPCM द्वारा 295 करोड़ रुपये से अधिक की 105 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। महोत्सवों के आयोजन की उपादेयता पर UPCM ने कहा कि इससे स्थलीय विकास के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह महत्वपूर्ण हेतु का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान UPCM ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेन्द्र कुमार सिंह व डाॅ. राजेन्द्र त्रिपाठी रसराज को कौशाम्बी रत्न से सम्मानित किया। साथ ही, कौशाम्बी महोत्सव से सम्बन्धित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर UPCM ने कहा कि जनपद कौशाम्बी में नेशनल हाइवे के निकट एक ट्रामा सेन्टर की स्थापना की जायेगी।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास की धारा प्रवाहित हो रही है। पूरी दुनिया में भारत को नया सम्मान प्राप्त हो रहा है। केन्द्र सरकार के कार्यक्रमों का अनुसरण करते हुए राज्य सरकार जनसामान्य के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने जहां सीमान्त एवं लघु किसानों के एक लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ किये, वहीं कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी भी की गई है। राज्य सरकार बिना भेदभाव के 04 लाख नौजवानों को नौकरी देने जा रही है। एक वर्ष के अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने 08 लाख, 85 हजार गरीबों को आवास, 32 लाख को विद्युत कनेक्शन, 40 लाख को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराया है।
UPCM ने कहा कि बेसहारा और कमजोर वर्गो की सुरक्षा पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की नीति जीरो टाॅलरेन्स की है। राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। अपराधियों और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
UPCM ने कौशाम्बी स्थित पुरातात्विक स्थल घोषिताराम विहार का विस्तृत भ्रमण किया एवं ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर UPCM ने स्कूल चलो अभियान तथा टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 05 बच्चों को स्कूल यूनिफार्म, बैग व पुस्तकों का वितरण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के 05 बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार भी UPCM के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। UPCM ने स्वास्थ्य विभाग की 05 आशा बहुओं को स्वास्थ्य किट वितरित किया और सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 महिला स्वच्छाग्राहियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम स्थल से रवाना भी किया।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए UPCM ने कहा कि भगवान बुद्ध ने कौशाम्बी में दो चतुर्मास छठा और नवां किया था। स्कूल चलो अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान सत्र से एनसीईआरटी में तर्ज पर आधुनिक व सांस्कारिक शिक्षा देने की व्यवस्था की है। इसके अलावा, कुपोषण के खिलाफ प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए इसे जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए राज्य सरकार के 05 विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में इस अवसर पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, सांसद विनोद सोनकर उपस्थित रहे।