UPCM का त्रिपुरा विधानसभा में चला जादू, जीत दर्ज

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने अपना जादू त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दिखाकर उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सभी का मन जीत लिया। बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे UPCM का त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जादू आखिरकार चल ही गया। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 60 सीटाें पर बीजेपी ने 40 सीटें दर्ज कर त्रिपुरा में 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम मोर्चे की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस इस पार्टी यहां अपना खाता तक नही खोल सकी।

UPCM ने हाल ही में त्रिपुरा में दो दिन रहकर चुनाव प्रचार किया और त्रिपुरा विधानसभा में जीत का परपंच लहराया। आखिरकार वामपंथी गढ़ में बीजेपी हिंदुत्व के बल पर त्रिपुरा फतह करने मेें कामयाब रही है। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए त्रिपुरा में हिन्दू वोटरों को लुभाने के लिए UPCM का इस्तेमाल किया गया। UPCM एक कट्टरपंथी हिंदूवादी नेता की है ये पहला ऐसा मौका था जब भाजपा पूरे दमखम से मैदान में उतरी और जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकीं दी।

UPCM के बढ़ते कद को देखते हुए पार्टी ने उन्हें वामपंथियों के गढ़ त्रिपुरा में स्टार प्रचारक बनाया और रैली, रोड शो, जनसभाएं संबोधित करने के लिए वहाँ के नेताओं ने खुद UPCM की मांग की। त्रिपुरा में 35 परसेंट बंगाली नाथ संप्रदाय के लोग हैं। जिसे UPCM ने अपनाया है क्योंकि गोरखपुर का गोरक्षनाथ मंदिर भी नाथ संप्रदाय का ही है। यही कारण है कि UPCM को त्रिपुरा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया और UPCM का जादू त्रिपुरा विधानसभा में सफल सिद्ध हुआ।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर मंत्रीगण और कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में जीत दर्ज करने पर UPCM को बधाई दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage