UP_Dy_CM ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया तोहफा

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM और लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हाईस्कूल परीक्षा में टाॅप टेन में स्थान पाये 55 विद्यार्थियों तथा इण्टर मीडिएट की परीक्षा में टाॅप टेन में आने वाले 42 विद्यार्थियों के गांवों की सड़क को पक्का करते हुए मुख्य मार्ग से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मेधावियों के गांवों की सड़क निर्माण के बाद उसका उद्घाटन भी उन्हीं से कराया जायेगा। ऐसा करने से उनमें उत्साह बढ़ेगा और प्रतियोगिता की भावना जगेगी।








