UP_Dy_CM ने कुशीनगर में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (कुशीनगर)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर के तमकुही राज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सरकार प्रदेश के समस्त जनपदों में बिना भेदभाव किये सबका साथ सबका विकास के क्रम में विकास कार्यों को गति दे रही है। इसी कड़ी में जनपद कुशीनगर को बुद्ध सर्किट से जोड़कर विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए संकल्पित है तथा जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के द्वारा जिन कार्यों के प्रस्ताव दिये जायेंगे उनको प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा।

UP_Dy_CM ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य करें। UP_Dy_CM ने कहा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों से सरकार शक्ति से निपटेगी चाहे वह व्यक्ति किसी भी स्तर क्यों न हो, हम प्रदेश को अपराधमुक्त बनाना चाहते हैं और उस पर अमल कर हम हर हाल में प्रदेश को अपराध मुक्त/भयमुक्त बनायेंगे।

UP_Dy_CM कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए
UP_Dy_CM कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए

इस अवसर पर UP_Dy_CM ने 45 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत लगभग 04 अरब रुपये है। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प.दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, मिशन इन्द्रधनुष सहित कई योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार आगामी 26 मई को 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेगी। इन चार वर्षों में सरकार द्वारा विकास की गति को एक नया अंजाम दिया है और इस प्रदेश को सबका साथ सबका विकास के नारे पर उत्तम प्रदेश बनाये जाने का संकल्प पूर्ण होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी देवीदास सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage