UP_Dy_CM से लैकफेड के नव निर्वाचित सभापति वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने मुलाकात की

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित सभापति वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने मुलाकात की।

इस अवसर पर UP_Dy_CM ने वीरेन्द्र कुमार तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि वीरेन्द्र कुमार तिवारी एक कर्मठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवी हैं। इनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड तीव्र गति से विकास करेगा।

नव निर्वाचित सभापति वीेरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड एक राजकीय निर्माण एजेन्सी है जो सरकारी एवं सहकारी क्षेत्रों मे विभिन्न प्रकार के सिविल निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ करती है। मेरा प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए आगे बढे़। वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि अनुभवी एवं तकनीकी रुप से दक्ष अधिकारियों एवं वास्तुविदों के पैनल के माध्यम से उच्च गुणवत्ता का कार्य समयबद्धता से पूर्ण कर संघ को ऊँचाइयों पर ले जाने का मैं भरसक प्रयास करुंगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage