UP_Dy_CM मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डॉ. दिनेश शर्मा राजेश्वरी देवी चैरिटबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश रेडियो विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तर प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2018 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति कहती है कि जो जन्मा है, वो कमायेगा, जो कमायेगा, वो खिलायेगा, जबकि पाश्चात्य संस्कृति का कहना है कि जो जन्मा है, वो कमायेगा, जो कमायेगा, वो खायेगा। इसका अर्थ है कि हमारी संस्कृति में सेवाभाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है।

UP_Dy_CM ने कहा कि दूसरो की सेवा एवं सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। दूसरों की सेवा करने से असीम सुख प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि माँ-बाप इस धरती पर भगवान का स्वरूप हैं। हमें गुरु एवं माता पिता का सम्मान सदैव करते रहना चाहिए, उनके आशीर्वाद एवं खुद की मेहनत से जीवन में सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचा जा सकता है। विद्या ही मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण है। हमें पूरी लगन एवं मेहनत से इसे प्राप्त करना चाहिए तथा जीवन पर्यन्त जिज्ञासु बने रहना चाहिए।
UP_Dy_CM ने सम्मान समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश रेडियो विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तर प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा-2018 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जो पुरस्कार आज उन्हें दिया गया है वह छोटा नहीं है, बल्कि यह पुरस्कार उन्हें जीवन में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) प्रमोद कुमार तिवारी, ट्रस्ट संरक्षक राम लाल, कुलपति (KGMU) MLB भट्ट और पूर्व पुलिस निदेशक (दूरसंचार) राम गोपाल गुप्ता सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।








