UP_Dy_CM ने कहा देश के विकास में उत्तर-प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश की प्रगति में उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गरीब और किसानों के विकास के लिये अनेक योजनायें संचालित की गयी हैं।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास को महत्व देते हुए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया हैं इससे सम्पूर्ण प्रदेश में विशिष्ट क्षेत्र के परम्परागत स्किल को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान एवं गन्ना खरीद केन्द्रों की उचित व्यवस्था, धान की फसल का रिकार्ड उत्पादन एवं उसके खरीद का कार्य करते हुये सरकार ने किसानों की उपज का मूल्य सीधे उनके खातो में दिया है।
UP_Dy_CM ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से चाणक्य और विश्वकर्मा, साफ्टवेयर जारी किये तथा सड़कों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी एवं निराकरण हेतु लोक निर्माण विभाग का वहाटसएप नम्बर 7991995566 जारी किया है। UP_Dy_CM ने कहा कि हाईवे के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे आने वालें गांवों को मुख्यमार्गों से जोड़ा जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के मेधावी छात्रों के गांव को भी पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा।
UP_Dy_CM ने कहा कि PM-मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को शीर्ष प्राथमिकता से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया है और इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। गांव में चैपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। गरीबों, किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब पांच जिलों का नहीं सभी 75 जिलों का विकास होगा। सभी को एक समान विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को बिना भेदभाव के गैस कनेक्शन तथा सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।
UP_Dy_CM ने कहा कि अब प्रदेश में कानून का राज है। गुण्डे, माफिया तथा अराजकतत्व, पलायन कर रहे हैं। सरकार उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। इस प्रकार UPCM के नेतृत्व कि प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है। हम अपने संकल्प पत्र के अनुसार प्रदेश की जनता को अपने वादे के अनुसार सभी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये संकल्पित हैं।








