UP_Dy_CM ने अपने आवास पर जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्या

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने अपने 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की अपील की। विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं में प्रमुख रूप से राजस्व, खाद्यान्न, पुलिस प्रशासन, पेयजल आर्थिक सहायता अवैध कब्जे आदि की थी, जिनके निराकरण हेतु UP_Dy_CM ने जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों से बात की और उनके शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिये। इतनी बड़ी संख्या में जिलों से समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यालय आने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य जनसुनवाई में जनता की समस्या सुनते हुए
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य जनसुनवाई में जनता की समस्या सुनते हुए

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस जिले के लोग समस्यायें लेकर मुख्यालय तक आ रहे हैं उन जिलों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की जायेगी और समय पर समस्याओं के निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु लखनऊ तक गरीब जनता का आना गम्भीर बात है। इसे गम्भीरता से लिया जा रहा है और इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लायें अन्यथा की स्थिति में सरकार दण्डात्मक कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage