#यूपी_दिवस प्रदेश के हर नागरिक का समारोह है : मंत्री जय प्रताप सिंह

लखनऊ।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश वासियों को यू0 पी0 दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। ये आयोजन आज से तीन दिन तक चलेगा। ये प्रदेश के हर नागरिक का समारोह है, हर नागरिक का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व महामहिम राज्यपाल राम नाईक की पहल पर वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस प्रदेश में मनाया जा रहा है। प्रदेश के हर नागरिक के लिए ये गर्व का विषय है कि हम सब उस प्रदेश में रहत्ते हैं, जिसका न केवल एक समृद्ध इतिहास और अभूतपूर्व अतीत रहा है अपितु आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृति, साहित्य, कला और परम्परागत उत्पादों की एक विशाल विरासत का धनी है, इसके साथ ही ये प्रदेश विविधता पूर्ण पर्यटन धरोहरों का स्थल भी है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से इनके संवर्धन का कार्य करके वैश्विक स्तर पर इसे स्थापित करने का कार्य निरंतरता से कर रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिकों को उत्तरोत्तर प्रगति के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage