आगामी 05 अप्रैल को होगी यूपी राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक

लखनऊ 23 मार्च।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक आगामी 05 अप्रैल, 2021 को पूर्वाह्न 11ः30 बजे परिवहन आयुक्त कार्यालय, टिहरी कोठी के सभाकक्ष में की जायेगी। इस बैठक में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में याचियों के प्रार्थना पत्रों तथा परमिट के नवीनीकरण एवं हस्तान्तरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों व अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर विचार किया जायेगा।
यह जानकारी सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण भीमसेन सिंह ने आज एक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।








