विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी मेट्रो कर रहा संगोष्ठी का आयोजन

यूपी सीएम न्यूज़।
विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर सायं 4 बजे से आयोजित इस संगोष्ठी में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में श्वसन औषधि के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्य कांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भारत में टीबी को जड़ से खत्म करने की मुहिम व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है। इसी कड़ी में यू.पी. मेट्रो द्वारा आयोजित इस विशेष संगोष्ठी में स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्षय रोग से जुड़ी सावधानियों एवं बचाव पर संवाद करेंगे।

यू.पी. मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आयोजन स्थल पर इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन में आयोजित संगोष्ठी में टी. बी. पर जागरूकता फैलाने टी.बी. हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर के डॉ. ए.के. चौधरी, एसजीपीजीआई की डायटिशियन निरुपमा सिंह और फ़ूडमैन के नाम से विख्यात विजय फाउंडेशन के विशाल सिंह भी उपस्थित होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage