UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य बोले 6 मई को सीतापुर में चलेगी वोटों की सुनामी

उत्तर प्रदेश (27 अप्रैल, 2019)।
UP_Dy_CM
केशव प्रसाद मौर्य ने 88 हजार ऋषियों और मुनियों की तपोभूमि सीतापुर की रैली पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प रैली में कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

UP_Dy_CM ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के विकास के लिए जो काम किया है, और विकास के लिए जो प्रतिबद्धता उनकी है। उसकी वजह से जनता उन्हें फिर से पीएम बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अब तक ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ, जिसकी आवाज पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में भी सुनाई देती हो।

UP_Dy_CM ने कहा कि आज जहां भी जाइए सब जगह मोदी-मोदी की आवाज सुनाई दे रही है। सीतापुर में उमड़े जनसैलाब पर उन्होंने कहा कि तेज आंधी और तूफान 6 मई को सुनामी में बदलने का संदेश देने आया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए आज पूरी जनता उमड़ी है और इस आंधी और तूफान में भी कहीं नहीं गई है।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन और कांग्रेस पर सवाल करते हुए कहा कि सारे विरोधी लगे हुए है कि हम प्रधानमंत्री मोदी को फिर से पीएम बनने से रोक लेंगे, लेकिन जनता ने ठान लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जनता एक बार फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage