UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन किया

लखनऊ (23 फरवरी, 2019)।
UP_Dy_CM
डाॅ. दिनेश शर्मा ने ई-पार्क महानगर निकट कपूरथला चौराहा में आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी के प्रथम दिवस में एक पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कुल 24 वर्गों के 209 श्रेणियों में आयोजित की गयी।

UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए
UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा पुष्प प्रदर्शनी-2019 का अवलोकन करते हुए

प्रदर्शनी में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु रोड साइड सेन्ट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और भवनों के अन्दर आदि स्थलों पर कौन एवं किस प्रजाति के पौधे रोपित किये जाये जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो सके, इस सम्बन्ध में शिक्षाप्रद स्टाल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा लगाया गया।

इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर संयुक्ता भाटिया, पार्षद गण एवं नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारीगण और अन्य गणमान्य अतिथि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage