UP_Dy_CM ने ललितपुर में विजय संकल्प सभा को सम्बोधित किया
झांसी (26 मार्च, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की अमरदीप पैलेस मैदान ललितपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में तेहत्तर प्लस सीटें आयेंगी और 2014 से भी बडे़ जनदेश के साथ PM-मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस समय जनता की अदालत में हमारा मुकदमा है जिसका फैसला तेईस मई को आयेगा और हम पूर्ण आशान्वित हैं कि हम भारी बहुमत से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात करते हैं वह अपने दस साल के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में क्या करते रहे, क्यों नहीं गरीबी हटायी?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुद स्वीकार किया कि वह एक रुपया भेजती थी तो नीचे पन्द्रह पैसे पहुंचते थे। जबकि आज भाजपा सरकार में किसानों के खाते में सीधे पूरे रुपये पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि PM-मोदी ने सर्जीकल स्ट्राइक की एअर स्ट्राइक की ऑपरेशन आल आउट में एक-एक आतंकवादी को चुन-चुन कर मारा जा रहा हैं। सेना का मनोबल बढ़ा है साथ ही विश्व में भारत की शाख बड़ी है। आज विश्व के ज्यादातर बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं। हमने गांवों, नगरों को बिजली, पानी, सड़कें दी हैं और आगे भी देंगे। विकास के साथ ही सुशासन देना भी हमारा संकल्प है।
अन्त में उन्होंने जनता से बुन्देलखण्ड की चारों सीटें भाजपा के पक्ष में जिताने की अपील की। प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने भी सभा को संबोधित किया।