उ.प्र पिछडा वर्ग संघ एवं BDM आर्गनाइजेशन ने सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया

लखनऊ प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग संघ एवं बी0डी0एम0 आर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रुप से करोना काल एवं समाज में गरीबो, पिछडो, अशिक्षितो एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच सराहनीय कार्य करने वालो का सम्मान किया गया. समारोह की अध्यक्षता चौधरी सुरेन्द्र सिहं यादव ने की.

मुख्य अतिथि रिटायर्ड जिला जज बी0 डी0 नकवी को सघं ने सम्मानित किया एवं आई0 पी0 सिंह पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता उ0प्र0 सरकार वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ बेन्च, राकेश कुमार चौधरी अध्यक्ष अवध बार एसोसियेषन, सुनीति सचान पूर्व अपर महाधिवक्ता उ0 प्र0 सरकार, डा0 एस0 एन0 एस0 यादव रिटायर्ड मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ डा0 शहज़ाद कदर बाल रोग विशेपज्ञ, सुनील कुमार द्विवेदी अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसियेशन लखनऊ, बृजेष यादव महामंत्री सेन्ट्रल बार एसोसियेशन लखनऊ, जे0 एस0 वालिया वरिष्ठ अधिवक्ता लखनऊ, नरेश वाल्मीकी सुपरवाईजर सफाई कर्मचारी, उज्मा परवीन सामाजिक कार्यकर्ता, दिलावर हुसैन वरिष्ठ पत्रकार को भी सम्मानित किया गया.

उ.प्र पिछडा वर्ग संघ एवं BDM आर्गनाइजेशन ने सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया

समारोह में उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग संघ के महामंत्री मुन्ना सिहं यादव, वरिष्ठ महामंत्री आर वाई यादव, बी0डी0एम0 आर्गनाइजेषन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भोला सिंह पटेल, प्रशासनिक सचिव/कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष पी के जयसवाल, मीडिया प्रभारी वैदिका गुप्ता ने अपने विचार रखे. समारोह का संचालन महासचिव असलम जावेद ने किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage