प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 99536.415 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 99536.415 लाख रूपये (नौ अरब पचानबे करोड़ छत्तीस लाख इकतालीस हजार पांच सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना हेतु केन्द्रांश की धनराशि रू0 59721.849 लाख एवं उसके सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि 39814.566 लाख रूपये है।

इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोग अनुमन्य धनराशि की सीमा तक किया जायेगा। आंकड़ो की शुद्धता का दायित्व आयुक्त, ग्राम्य विकास का होगा। इसके अलावा अनुमोदित कार्य योजना एवं मदों में, योजना के लिए निर्धारित गाईडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage