रसूलाबाद नगर पंचायत में तिरंगा रैली का आयोजन, देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन

रसूलाबाद, 12 अगस्त 2025.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रसूलाबाद नगर पंचायत द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और जनमानस में देशप्रेम की भावना को प्रबल बनाना था।

इस कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष देवशरण कमल ने की। कार्यक्रम संयोजक रवि सिंह एवं रानू सिंह ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की और इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान व अन्य देशभक्ति गीतों के साथ मार्च किया।

कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने आजादी के नायकों को याद करते हुए युवाओं से देश सेवा और सामाजिक योगदान की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

रैली में भाग लेने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी अनिल राठौर उर्फ बड़े राठौर, ऋषि सिंह, लाखन सिंह राठौर, मयंक सिंह अमरोहिया, प्रियम मिश्रा, जोत शिवपाल सिंह, छोटे कुशवाहा, सुभाष अवस्थी, पारस निगम, अटल वाजपेई, विवेक पाल, भानु, मोनू यादव, गुड्डू सिंह, राम महेश वर्मा, बॉबी दुबे, अंकुर भदौरिया, सुभाष नगर, सभासद विजयपाल, सुनील वर्मा, पिंटू शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : कानपुर मंडल संवाददाता, विजय कुमार

Related Articles

Back to top button
btnimage