सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 8 अधीक्षण अभियन्ताओं का स्थानान्तरण

लखनऊ।
जलशक्ति विभाग के अधीन सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सिविल संवर्ग के 08 अधीक्षण अभियन्ताओं को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए विभिन्न जनपदों में तैनात किया गया है। इस सम्बन्ध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव अनिता वर्मा सिंह की ओर से 02 सितम्बर 2020 को आदेशजारी कर दिया गया है। कार्यालय आदेश में स्थानान्तरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

जिन अधीक्षण अभियन्ताओं को स्थानान्तरित किया गया है उनमें सर्व अनुराग अग्रवाल को मध्य गंगा नहर निर्माण मण्डल प्रथम, मेरठ,  अरूण कुमार ड्रेनेज मण्डल गोण्डा राम प्रताप सिंह षोडषम् मण्डल सिंचाई कार्य प्रतापगढ़ और प्रभात कुमार दुबे को अष्टदशम् मण्डल, मण्डल सिंचाई कार्य प्रयागराज भेजा गया है।

इसी प्रकार रमेश प्रसाद को सिंचाई कार्यमण्डल मिर्जापुर, इम्तियाजुर्ररहमान व नयाज़ अहमद को कार्यालय प्रमुख अभियन्ता लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है और अजय कुमार झा को वाल्मी संगठन लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage