नव चयनित पंचायत सहायकों/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर का प्रशिक्षण शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उ0प्र0 सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को सुदृढ बनाने एवं जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं सहज एवं त्वरित गति से पहुंचाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

नव चयनित पंचायत सहायकों/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर का प्रशिक्षण शुरू

मुख्यमंत्री जी द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में अब तक 28483 नव चयनित पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर जिनका ग्राम पंचायत द्वारा अनुबन्ध पूर्ण कर लिया गया है, का प्रारम्भिक प्रशिक्षण आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। पंचायत सहायकों को सामान्य व तकनीकी प्रशिक्षण पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), उ0प्र0 द्वारा प्रदान किये जाने हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण बरोका, अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज द्वारा ग्राम पंचायत की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जन सामान्य को सहज रूप से अभिलेख आदि उपलब्ध कराने तथा अन्य सुविधाएं उन तक पहुचाने में पंचायत सहायकों को उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

नव चयनित पंचायत सहायकों/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर का प्रशिक्षण शुरू

इस अवसर पर निदेशक पंचायतीराज राजकुमार ने बताया कि पंचायत सहायक/एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर के प्रशिक्षण में कुल 181 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसमें से 105 प्रतिभागी महिलाएं हैं। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को जानकारी प्रदान करने एवं अपने दायित्वों का सम्यक निवर्हन करने हेतु पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) एवं बी.एम.जी.एफ. द्वारा वित्त पोषित संस्था सी3 के सहयोग से विकसित की गई दो संदर्भ साहित्य पुस्तिका प्रदान की गई है। उन्होेंने बताया कि 15 नवम्बर, 2021 के उपरान्त पंचायत सहायकों को मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर उप निदेशक पंचायतीराज प्रवीणा चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage