इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस आई रेड ऐप हेतु मॉक ड्रिल कर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

झांसी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एनआइसी झाँसी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार चौरसिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवाबाद अजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात अमर नाथ यादव की उपस्थिति में इलाइट चौराहे पर मॉक ड्रिल कर इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस आई रेड एप हेतु पुलिस कर्मियों को बारीकी प्रशिक्षण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा एनआइसी के साथ मिलकर एकीकृत सड़क सुरक्षा डाटाबेस तैयार करने के लिए लॉन्च किए गये इंट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस आई रेड एप में सड़क दुर्घटना के दौरान हादसे से जुड़ी तारीख, समय, दुर्घटना स्थल, संबंधित वाहन आदि सम्पूर्ण जानकारी को अपलोड किया जायेगा








