जेसीआई झांसी मनस्विनी ने इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया

झांसी।
जेसीआई झांसी मनस्विनी ने आज चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता व अध्यक्ष शालू गर्ग की अध्यक्षता में अपनी एक सदस्य के आवास पर इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया।
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) 20 मार्च को हर साल इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाता है. साल 2013 में सयुंक्त राष्ट्र ने इसे मानना शुरू किया था. संयुक्त राष्ट्र 20 मार्च को ये दिन दुनिया भर के लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए मनाता है. चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को जारी वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की ओर से जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज,मनस्विनी की सदस्याओं ने मिलकर कोरोना काल में अपने परिवार में खुशी का माहौल कैसे बनाए रखा,, इस पर विचार साझा किये। साथ ही उन्होंने स्माइली इमोजीस के साथ कुछ गेम्स खेले और होली पर रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की।।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता शालू गर्ग मनीला गोयल, भावना अग्रवाल अंजलि त्रिपाठी राधा अग्रवाल रीना अग्रवाल अलका मित्तल अवंतिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।








