मथुरा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया यातायात माह कार्यक्रम

मथुरा।
दिन रविवार से यातायात माह प्रारंभ हो गया है। अतः नवंबर पूरे माह यातायात माह चलेगा जिसमें कोई वाहन चालक के साथ हादसा ना हो सके इस बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का लक्ष्य है।
जिसमें बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना तथा बिना हेलमेट के मोटरसाईकिल तथा ओवरलोड गाड़ी चलाना जैसे नियमों पर ज्यादा जागरूक किया जाएगा।
नवंबर माह को यातायात जागरूकता दिवस के रूप में मनाते हैं।
इसी श्रंखला में पहला कार्यक्रम मथुरा के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया जिसमें यातायात माह का शुभारंभ करने के बाद एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसमें सड़क सुरक्षा अधिनियम पास किया गया।








