उत्तर प्रदेश विधानसभा का तृतीय सत्र 18 अक्टूबर को

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने सत्रहवीं विधान सभा के उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 18 अक्टूबर, 2021 की तिथि निर्धारित की है।

उक्त निर्वाचन दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे विधान सभा मण्डप, लखनऊ में होगा। विधान सभा का कोई भी सदस्य दिनांक 17 अक्टूबर, 2021 के पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक उक्त निर्वाचन के लिए किसी दूसरे सदस्य के नाम-निर्देशन हेतु एक नाम-निर्देशन-पत्र सम्यक रूप से भरकर प्रमुख सचिव, विधान सभा को प्रस्तुत कर सकेंगे।

नाम-निर्देशन-पत्र प्रमुख सचिव, विधान सभा के कार्यालय कक्ष से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage