भाजपा सरकार में गरीबों, दलितों, एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के फुलवरिया गोहरी मोहनगंज गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की और परिवार को ढांढस बंधाया।

कल फूलचंद पासी समेत परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रियंका गांधी से मिलकर बताया कि पड़ोस के सामन्ती गुण्डों ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। फूलचंद पासी के परिजनों ने बताया कि दो एफ0आई0आर0 कराने के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलन्द होते गये। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने गुण्डों को संरक्षण दिया और खुलकर गुण्डों का साथ दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान दिवस है। न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूँ। इस सरकार में गरीबों, दलितों, वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है, भाजपा सरकार में लगातार कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा1 रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस बेलगाम है। योगी सरकार का इकबाल गायब है। उत्तर प्रदेश पुलिस पीडित को न्याय देने के बजाय धन उगाही में ज्याद रूचि रखती है। और कभी-कभी अन्याय करने वाले के साथ खड़ी दिखाई देती है। जिसके फलस्वरूप फुलवरिया गोहरी जैसी घटनांयें घटती हैं। इस सरकार में गरीबों, दलितों एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि यूपी में अपराध खोजने के लिए दूरबीन की जरूरत होती है, जबकि उन्हें दूरबीन नहीं चश्मा लगाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
btnimage