माफिया राज समाप्त कर यूपी में तेजी से घूम रहा है विकास का पहिया: दिनेश शर्मा

सुलतानपुर/हरदोई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में माफिया राज समाप्त होकर आज उत्तर प्रदेश को नई दिशा मिली है जिसमें विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने सुलतानपुर और हरदोई में जन विश्वास यात्रा के दौरान हुई जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कारण हुए विकास कार्यों से हुआ परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। इसलिए जहां जहां जन विश्वास यात्रा जा रही है अपार जनसमूह उमड़ रहा है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में बीजेपी को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास यात्रा में सरकार ने चाहे राशन देने का काम किया हो या वैक्सीन लगाने का काम किया हो या शौचालय निर्माण का कार्य किया हो या इसी प्रकार के अन्य जनहितकारी कार्य किये हो, हर क्षेत्र में जो विकास की यात्रा चली है उसी के कारण पूरे प्रदेश में माफिया राज की जगह विकास की लहर चली है अपार जन समूह की उपस्थिति बताती है लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जगा है।

आज ऐसा वातावरण बनने के ही कारण पूरे प्रदेश में देश के गृह मंत्री जहां जहां जाते है वहां पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ता है।इसके पहले जो जन सभा की थी उसमें जनसमूह इस प्रकार उमड़ा था कि तिल भर रखने को भी  जगह नही थी। वही हाल यहां का है तथा वही हाल भदोही का था।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला चुनाव देश की दशा और दिशा को परिवर्तन करने वाला है इसलिए इसके लिए उपस्थित जन समुदाय को तैयार हो जाना चाहिए जिससे आम जन को यह महसूस हो सके कि उत्तर प्रदेश का भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथ में सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button
btnimage