राज्य परिवहन प्राधिकरण ने परमिट स्वीकृत करने की समस्त कार्यवाही को ऑनलाइन किया

राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा परमिट स्वीकृत करने की समस्त कार्यवाही को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब आवेदक परमिट हेतु वाहन 4.0 साफ्टवेयर पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, उ0प्र0 ममता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में उत्तर प्रदेश के लिए निर्गत होने वाले ठेका गाड़ी परमिट एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए निर्गत होने वाले पर्यटक परमिटों से संबंधित कार्य हेतु आवेदकों को कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक था, अब इस निवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आज से कार्यालय द्वारा आवेदकों के वाहन विवरण पर अंकित पते पर भी परमिट की प्रति डाक से भेजी जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage