महापौर ने आलमबाग शमशान घाट की जर्जर छत की जाँच कर मरम्मत के निर्देश दिए

लखनऊ।
आलमबाग के वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम में जर्जर छत और प्लास्टर झरने की समाचार पत्रों में छपी खबर का स्वतः संज्ञान लेकर महापौर संयुक्ता भाटिया ने तत्काल आलमबाग स्थित बैकुंठ धाम का निरीक्षण कर बैकुंठ धाम की छत की जर्जर स्थिति की जांच करने एवं स्ट्रक्चर सही पाए जाने पर छत के मरम्मत कराने अथवा आवश्यकता अनुसार निर्माण करने के लिए जोन 5 के नगर अभियंता को निर्देशित किया।

ज्ञात हो कि महापौर संयुक्ता भाटिया को वीआईपी रोड स्थित शमशान घाट छत के जर्जर होने एवं प्लास्टर झड़ कर गिरने की समाचार पत्रों में छपी खबर का स्वतः संज्ञान लेकर शमशान घाट का दौरा किया। उक्त छत के नीचे बैकुंठ धाम में शवो का अंतिम संस्कार किया जाता है। काफी समय से प्लास्टर झरने से और सरिया दिखने के कारण कर्मचारियों ने उक्त स्थल पर अंतिम संस्कार करने पर रोक दिया था, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का जमावड़ा रहता है। जिसकी सूचना पाकर महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं शमशान घाट का दौरा किया। महापौर ने उक्त स्थल पर तत्काल नगर अभियंता पी०के० श्रीवास्तव को मौके पर बुलाकर जर्जर छत का स्ट्रक्चर हेतु जाँच करने एवं स्ट्रक्चर सही पाए जाने पर छत की मरम्मत कराने अथवा आवश्यकता अनुसार निर्माण करने के लिए नगर अभियंता को निर्देशित किया।

बता दे कि पूर्व में भी महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौक स्थित गुलालाघाट में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए थे, जिसपर कार्य भी वर्तमान में चल रहा है। महापौर ने अन्य शमशान घाटों की व्यवस्थाए सुधारने के लिए निर्देश भी पूर्व में ही दिए है।

निरीक्षण के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया संग जोनल अधिकारी, नगर अभियंता पी०के० श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री रेशु भाटिया, शमशान घाट के कर्मचारी अनुज, राकेश आदि अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage