प्रधान संगठन ने डॉ सूर्या को बनाया लखनऊ का मण्डल महामंत्री

लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने डॉ उमेश सूर्या को लखनऊ मण्डल का महामंत्री मनोनीत किया है। डॉ सूर्या हरदोई जनपद के सण्डीला विकास खण्ड की मीतौ ग्राम पंचायत के प्रधान हैं।
संगठन के मण्डल उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डॉ शुक्ला जनपद हरदोई के अग्रणी प्रधान हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। इन गतिविधियों को ध्यान में रखकर उन्हे लख़नऊ मण्डल का महामन्त्री बनाया गया है। लखनऊ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू तथा महामंत्री मोहम्मद रिजवान ने डॉ सूर्या को बधाई दी।







