मुख्य सचिव ने 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा ई0पी0सी0 मोड के अन्तर्गत 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत के शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि धर्मार्थ कार्य विभाग के अन्तर्गत 386.70 करोड़ रुपये की लागत से श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर वाराणसी का सौंदर्यीकरण एवं विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 28 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। न्याय विभाग के अन्तर्गत 573.60 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं एडवोकेट चेम्बर का निर्माण कार्य, श्रम विभाग के अन्तर्गत 1256.75 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, बांदा, कानपुर नगर, ललितपुर, वाराणसी, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, सोनभद्र, बुलन्दशहर, बस्ती, अलीगढ़, गोण्डा, अयोध्या में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य हेतु ई0पी0सी0 मोड पर निविदा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है एवं निविदा प्राप्त करने की तिथि 23.12.2020 है।

इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 3223.90 करोड़ रुपये की लागत से गोण्डा, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, औरैया, कुशीनगर, ललितपुर, कौशाम्बी, बिजनौर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, चन्दौली, पीलीभीत, बुलन्दशहर में राजकीय मेडिकल काॅलेज की स्थापना तथा 201.76 करोड़ रुपये की लागत से अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु ई0पी0सी0 मोड पर निविदा की दिनांक 11.01.2021 तक प्राप्त की जानी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अन्तर्गत 129.50 करोड़ रुपये की लागत से बरेली में राजकीय यूनानी मेडिकल काॅलेज की परामर्शी द्वारा डीपीआर गठन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, ई0पी0सी0 मोड पर निविदा 05.01.2021 को प्राप्त होनी है।

इसके अतिरिक्त गृह विभाग के अन्तर्गत जनपद बदायूं, अमेठी, गोरखपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, शामली, उन्नाव में पी0ए0सी0 महिला वाहिनी एवं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल/काॅलेज एकेडमी, पुलिस लाईन हेतु आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण तथा जनपद लखनऊ में यू0पी0 पुलिस एवं विधि विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य हेतु परामर्शी द्वारा डीपीआर गठन की कार्यवाही दिनांक 31 दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण करना लक्षित है। इसी प्रकार न्याय विभाग के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में 22 कोर्टकक्षों के निर्माण कार्य तथा कारागार विभाग के अन्तर्गत जनपद अमेठी में जनपद कारागार का निर्माण कार्य हेतु डीपीआर गठन की कार्यवाही दिनांक 31 दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण करना लक्षित है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत गोरखपुर में सैनिक विद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद अलीगढ़ एवं बलिया में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु डीपीआर गठन की कार्यवाही प्रगति पर है। उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में राज्य विद्यालय, आयुष विभाग के अन्तर्गत राज्य आयुष विश्वविद्यालय तथा कारागार विभाग के अन्तर्गत जिला कारागार महोबा का निर्माण कार्य हेतु आर0एफ0पी0 प्राप्त हो चुकी है तथा तकनीकी मूल्यांकन का कार्य प्रगति पर है।

पशुधन विभाग के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद अमेठी में मेडिकल काॅलेज, गृह विभाग के अन्तर्गत जनपद मेरठ में पुलिस परीक्षण विद्यालय व आवासीय/अनावासीय भवनों तथा  जनपद आगरा की पुलिस लाईन में ट्रान्जिट हाॅस्टल का निर्माण कार्य हेतु ई0ओ0आई0 शार्टलिस्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आर0एफ0पी0 दिनांक 02 जनवरी, 2021 को प्राप्त की जानी लक्षित है।

गृह विभाग के अन्तर्गत जनपद अमरोहा की पुलिस लाईन के आवासीय/अनावासीय भवन, कारागार विभाग के अन्तर्गत जनपद बरेली में जिला कारागार, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर में राजकीय विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु ई0ओ0आई0 दिनांक 22 दिसम्बर, 2020 को तथा न्याय विभाग के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में मा0 न्यायमूर्तिगण हेतु 19 क्लाइव रोड प्रयागराज में 42 आवासों के निर्माण कार्य हेतु ई0ओ0आई0 दिनांक 23 दिसम्बर, 2020 को प्राप्त की जानी है। गृह विभाग के अन्तर्गत जनपद अलीगढ़ की पुलिस लाइन में ट्रांजिट हाॅस्टल ब्लाक का निर्माण कार्य हेतु ई0ओ0आई0 दिनांक 08 जनवरी, 2021 को प्राप्त की जानी है तथा न्याय विभाग के अन्तर्गत जनपद गोण्डा एवं सहारनपुर में कोर्टरूम के निर्माण कार्य हेतु ई0ओ0आई0 प्राप्त हो चुकी है तथा शार्टलिस्टिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

इसके अलावा गृह विभाग के अन्तर्गत जनपद मिर्जापुर एवं सम्भल में पुलिस लाईन एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय/अनावासीय का निर्माण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के अन्तर्गत जनपद रामपुर में सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र का निर्माण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के अन्तर्गत जनपद रामपुर में सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र का निर्माण कार्य तथा जनपद बागपत में नवीन राजकीय मेडिकल काॅलेज का निर्माण कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अन्तर्गत सर्जिकल आॅपरेशन थियेटर काॅम्प्लेक्ट एण्ड इंस्टीट्यूट आॅफ लैब मेडिसिन हेतु प्रस्तावित भवन का निर्माण कार्य, दुग्धशाला विकास विभाग के अन्तर्गत जनपद मथुरा में प्रस्तावित एक लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के नवीन डेरी प्लाण्ट का निर्माण कार्य, खेल विभाग के अन्तर्गत जनपद मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य ई0पी0सी0 मोड पर कराया जान है, जिनमें ई0ओ0आई0 आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रचलित है।

अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों हेतु समय-सारिणी निश्चित की जाये, जिसके अनुसार सम्बन्धित नोडल अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक समीक्षा कर कार्य में प्रगति लायी जाये। जिन निर्माण कार्यों में डीपीआर के गठन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है तथा ई0पी0सी0 मोड पर निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, उनकी समस्त आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण कराकर 31 मार्च, 2021 तक निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में प्रारम्भ करा दिया जाये।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग डाॅ0 प्रशांत त्रिवेदी, सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage