मुख्यमंत्री ने कानपुर देहात में हुए हादसे में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए

*घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ 12 मार्च, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर देहात में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage