पुलिस अधीक्षक हाथरस ने पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया

हाथरस 20 जनवरी।
पुलिस अधीक्षक #हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।

परेड में रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन द्वारा परेड कमान्डर के रुप में समस्त परेड के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी।

परेड में कुल 6 टोली भाग ले रही है, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस की टोलियां है, इसके अतिरिक्त 2 टोलियाँ प्रशिक्षु आरक्षियों की भी है । परेड में मोटरसाइकलिल दस्ता, पीआरवी वाहन, बज्र वाहन, रेडियो शाखा , फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाडियो द्वारा भाग लिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिहर्सल के दौरान आने वाली कमियों को सुधारने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन व प्रतिसार निरीक्षक को परेड ग्राउन्ड की समुचित साज सज्जा व सफाई हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आने वाले आगन्तुको के बैठने आदि की व्यवस्था व होने वाले कार्यक्रमो की व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया एवं परेड को मोहक बनाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage