राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश शाखा चिकित्सा शिक्षा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

रविवार 3 अक्टूबर को राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश शाखा चिकित्सा शिक्षा कार्यकारिणी की बैठक रानी वर्मा अध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में कन्नौज, कानपुर, मेरठ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, इत्यादि मेडिकल कॉलेज की नर्सेज में भाग लिया सभी जगह से केवल पांच पांच लोगों को बुलाया गया था जिन की सहमति से संघ की बैठक में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चली। जिसमें सभी ने अपने प्रमोशन,ए सी पी, एलाउंसेज,डे आफ,की समस्या से अवगत कराया।
महामंत्री अशोक कुमार ने उक्त बैठक में सभी की मांगों पर शासन प्रशासन स्तर पर रखने एवं पूर्ण कराने का आश्वासन दिया, दिनांक 22 अक्टूबर को #NPS एवं प्राइवेटाजेशन भारत छोड़ो आंदोलन के क्रम में आयोजित पदयात्रा की लिए भी सभी से निवेदन किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने अपने जिलें में अटेवा के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
काफी मंथन होने के बाद सबकी सहमति से आज चिकित्सा शिक्षा विभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसमें अध्यक्ष बीना त्रिपाठी (कन्नौज) , महामंत्री सीमा राय (आजमगढ़) वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधुरी देवी (प्रयागराज),कोषाध्यक्ष शिवानी चौधरी (मेरठ) एवं मंजू लता (कन्नौज) ,उपाध्यक्ष-अर्चना पांडेय (कानपुर), शाहिना नाज (गोरखपुर), सरिता देवी (गोरखपुर),सरोज आनन्द (कानपुर), मृदुल सचान (कानपुर), संयुक्त सचिव-सुगन्दी तिवारी (अम्बेडकर नगर ), प्रिती सिंह (प्रयागराज) , कृतिका (मेरठ), नेहा जे सम्यूल (झांसी),निशा वर्मा (गोरखपुर) आडीटर-विक्टोरिया डेविड (मेरठ),सुशीला देवी (अम्बेडकर नगर), मीडिया प्रभारी- सपनासुख (कानपुर), कार्यकारिणी सदस्य-प्रिती सिंह (झांसी), सौफिया जैकब (झांसी) स्वाति शाही (गोरखपुर), प्रियंका श्रीवास्तव (गोरखपुर), सरिता वर्मा (अम्बेडकर नगर),नीलम यादव (कानपुर) बुश्रा (मेरठ),सुधा पाल अम्बेडकर नगर के लोग मनोनीत किए गए।







