स्टाम्प पंजीयन मंत्री ने मछलीशहर रजिस्ट्री ऑफिस का औचक निरीक्षण किया

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने जौनपुर के मछलीशहर तहसील में स्थित निबन्धन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहाँ के उपनिबंधक राकेश कुमार सिंह से दस्तावेजों के रखरखाव, रिकॉर्ड रूम, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं साफ सफाई व आम जनता के लिए सुविधाओं की जानकारी ली।

स्टाम्प पंजीयन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की और इस दौरान बिना अनुमति के दस्तावेजों का मुआयना कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपनिबंधक को सख्त हिदायत दी कि बिना अनुमति व बिना शुल्क जमा किये किसी के मुआयने की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए निबन्धन कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

स्टाम्प मंत्री ने रजिस्ट्री कराने आये हुए क्रेता विक्रेताओं से भी जानकारी ली और कहा कि रजिस्ट्री के नाम पर किसी को भी अतिरिक्त पैसा न दें और पैसे की मांग करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की मुझसे शिकायत करें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage