सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

हरदोई।
हरदोई नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

रामज्ञान गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की हरदोई नघेटा पूर्वी गली नं01 मे कमलेश यादव के मकान से रामप्रताप गुप्ता के मकान तक इण्टरलाकिंग व नालियों का निर्माण कराया जाये। लगभग 12 वर्षो से इस गली मे बिजली के खम्भे खड़े है लेकिन अभी तक इस गली मे खम्भो पर कोई बिजली का तार नहीं लगा है। मोहल्लावासी दूसरी गली से लकड़ी के बांस/बल्लियों द्वारा अपने घरों तक बिजली के तार लटकाये हुये है। इस गली के खम्भों पर बिजली की केबल लगवाये जायें। नघेटा पूर्वी गली नं0 2 राजेन्द्र सिंह के मकान से मन्जू गुप्ता के मकान तक नघेटा पूर्वी गली नं0- 3 हरिवंश यादव के मकान से राजाराम अवस्थी के मकान तक नघेटा पूर्वी की तीन गलियों मे इण्टरलाकिंग व नालियों के निर्माण न होने के कारण मोहल्लावासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पूरे मोहल्ले मे जल भराव, कीचड़ व गन्दगी व्याप्त रहती है।

रामज्ञान गुप्ता ने बताया हरदोई नगर मे मच्छरों का प्रकोप है नगर की सभी गलियों मे मशीन से फागिंग कराई जाये और नालियों मे दवा का छिड़काव कराया जाये हरदोई नगर पालिका मे बनी पानी की टंकियों की सफाई न होने के कारण नगर वासियों को दूषित पानी पीने के लिये मजबूर होना पड़ता है। जिससे तरह-तरह की बीमारियाॅं फैलने की आशंका है। पानी की टंकियों को जल्द से जल्द सफाई करायी जाये। स्वच्छ भारत मिशन योजना के नाम पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाये जा रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचेहरी चैराहा, जी0आई0सी0 गेट के बाहर, जिला अस्पताल के बाहर, लखनऊ चुंगी और धियर महोलिया मे करोड़ो रूपये खर्च कर शौचालयों का निर्माण सालों पहले कराया गया लेकिन अभी तक ताले जड़े हुये आज भी लोग खुले मे शौंच करने को विवश है। जल्द से जल्द सभी शौचालयों को सुचारू रूप से चालू करवाया जाये।

जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि देश मे फैली महामारी कोरोना वायरस से बचाव व समस्त नगर वासियों की जरूरतों को देखते हुये गलियों मे सैनिटाइजर व सफाई कार्य कराया जाये।

इस मौके पर प्रमोद कश्यप, धर्मेंद्र यादव दीपू, मोहित यादव, सोनू गुप्ता, रवी गुप्ता, शुभम गुप्ता, सौरव राठौर, शाहिद।नघेटा पूर्वी मोहल्ला वासी संतोष सिंह, राजाराम अवस्थी, प्रवेश कुमार, राजेश सिंह, फूलमती, सोनू, आंसू, रमेश मिश्रा, पप्पू सिंह ,श्रीकांत शुक्ला, कमलेश शुक्ला आदि नघेटा पूर्वी के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage