अपर मुख्य सचिव #MSME नवनीत सहगल से सिडबी के चेयरमैन ने की भेंट

अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम #MSME डा0 नवनीत सहगल से लोक भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के चेयरमैन शिवा एस. रमन ने भेंट की और एम.एस.एम.ई. को सुदृढ़ बनाने के साथ ही उनकी पूूंजीगत समस्याओं के निराकरण संबंधी प्रस्ताव दिया। उन्होंने प्रदेश में क्लस्टर डेवलपमेंट के लिए रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति प्रदान की।

अपर मुख्य सचिव ने शिवा एस. रमन के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि सिडबी की पहल से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के विकास को बल मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा इकाइयां लाभान्वित होंगी और नये उद्यमी सिडबी से जुड़ सकेंगे। उन्होंने शिवा एस. रमन से चर्चा करते हुए कहा कि सिडबी द्वारा प्रत्येक जिले के जिला उद्योग केन्द्रों में स्वावलंबन केन्द्र खोले जाय, जिससे सिडबी की स्कीम से बड़ी संख्या में उद्यमी जुड़ेंगे और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिडबी अधिक से अधिक उद्यमियों को अपने प्लेटफार्म पर लाये और उद्यमियों को वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें।

शिवा एस. रमन ने कहा कि सिडबी एमएसएमई को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को बैंक से ऋण लेने में आने वाली कठिनाइयों को दूर कराने में भी मदद देगी। इसके अतिरिक्त लघु इकाइयों को आधुनिक उपकरण खरीदनें में फाइनेंस भी उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को नवीत्म तकनीक से जोड़ने मदद की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जेम पर आर्डर सप्लाई के बाद एम.एस.एम.ई. को भुगतान में होने वाले विलम्ब से निजात दिलाने में सहयोग किया जायेगा एवं आवश्यता पड़ने पर इकाइयों को वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage