SDM शुभांगी शुक्ला ने #UPPOLICE द्वारा दी गई आर्थिक सहायता 04 असम राईफल के शहीद जवान के परिजनों को प्रदान की

ग़ाज़ियाबाद। 04 जुलाई 2019 डॉगसाई कन्टोन्मेन्ट में कर्तव्यपालन के 04 असम राईफल के शहीद जवान संख्या जेसी–551893–के स्व0 सूबेदार योगेश कुमार निवासी-ग्राम- अतरौला तहसील – मोदीनगर, जिला-गाजियाबाद के वारिसान को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पुलिस भवन लखनऊ द्वारा रू.25 लाख (रूपये पच्चीस लाख) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

 

उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला द्वारा आज सहायता राशि में से रू. 20 लाख की राशि उनकी पत्नी ममता को सौंपी और रू0 05 लाख की राशि उनके माता-पिता को दी गई। मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के विनोद कुमार भी उपस्थित रहें। भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से उ0प्र0 शासन का आभार व्यक्त करते हुए कैप्टन राकेश शुक्ला (भा0नौ0से0) अ0प्रा0 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गाजियाबाद ने उ0प्र0 सरकार और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage