संयुक्ता भाटिया ने किया 24.85 करोड़ रु. के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने जन्मदिन पर शहर के समुचित विकास को गति देते हुए महापौर संस्तुति राशि के 24 करोड़ 85 लाख रुपये के 345 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ के सभी 110 वार्डो के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए कहा कि लखनऊ में नगर निगम द्वारा विगत 3 वर्ष 10 माह में 1 हज़ार करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए है। अब तक सर्वाधिक विकास लखनऊ नगर निगम द्वारा जनता को समर्पित किया गया है। आगे लखनऊ के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने पार्षदों और अधिकारियों को लखनऊ के उपस्थित समस्त पार्षदों को डेंगू और चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु मॉर्टिन के बॉक्सेज वितरित किये जो जनता में बांटे जाएंगे। महापौर  ने बताया कि आगे वह स्वयं सेवा बस्तियों में मॉर्टिन का वितरण करेंगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage