मुख्यमंत्री आवास पर आज मनाया जायेगा साहिबजादे दिवस

लखनऊ।
लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों के बलिदान को साहिबजादे दिवस के रूप में मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पत्र सौंपा था।
गौरतलब है कि महापौर संयुक्ता भाटिया सिख प्रतिनिधिमंडल के साथ 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री से भेंट कर पत्र लिख 27 दिसंबर को साहिबजादे दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया था जिसका संज्ञान लेते हुए कल मुख्यमंत्री आवास पर साहिबजादे दिवस मनाया जाएगा।








