मेरठ में सड़क निर्माण से संबंधित 06 कार्यों हेतु 96.176 लाख रूपये मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद मेरठ में सड़क निर्माण से संबंधित 06 कार्योंं हेतु 96.176 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि मेरठ के जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।

नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार इस कार्य हेतु मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार संबंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। परियोजना के लिये मंजूर की गयी धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक/डाकघर में नहीं रखी जायेगी। यह धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जायेगी। कार्यों को मानकों के अनुरूप पूर्ण गुणवत्ता के साथ स्वीकृत लागत में ही पूर्ण किया जायेगा और लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage