प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर आयोजित किये गये कार्यक्रम के लिए रु0 38.73 लाख स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के 05 अगस्त 2020 को अयोध्या आगमन के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों के लिए रु0 38.73 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने तथा भौतिक सत्यापन समिति की रिपोर्ट का अवलोकन कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त धनराशि का आहरण/उपयोग नियमानुसार किया जायेगा। धनराशि आहरित कर बैंक/पोस्ट आफिस में जमा नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त धनराशि निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने के लिए निदेशक अयोध्या शोध संस्थान को उपलब्ध करायी जायेगी एवं कार्य पूर्ण कराने के उपरान्त उक्त धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा सम्पन्न कराये गये कार्यक्रमों पर व्यय विवरण, बिल बाउचर्स सहित उपलब्ध कराया जायेगा।








