प्रयागराज और बाराबंकी में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 193.06 लाख रुपये मंजूर

उत्तर प्रदेश शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद प्रयागराज और जनपद बाराबंकी में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 193.06 लाख रुपये की धनराशि जिलाधिकारी, प्रयागराज एवं जिलाधिकारी, बाराबंकी के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति दे दी है। इन कार्यों के लिए ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग कार्यदायी संस्था होगी।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जनपद प्रयागराज में प्रा0वि0 सकरी से कनकराज पासी के घर से होते हुए मिर्जापुर बॉर्डर तक मार्ग के नव निर्माण कार्य तथा रामनगर शिववंश संराय का पूरा मुस्लिम बस्ती से सहाय का पूरा तक का मार्ग निर्माण कार्य के लिए 93.75 लाख रूपये तथा जनपद बाराबंकी में वि0का0 बंकी में देवा मार्ग पर डामर रोड से सनेही पुरवा तक और वि0ख0 देवा ब्लॉक में गुवारी टीपहार मार्ग से कनक पुरवा तक सी0सी0 रोड के निर्माण का कार्य के लिए 99.31 लाख रूपये अवमुक्त किये गये हैं।








