उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के लिए 187.83 लाख रुपये स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग परिषद को मौजूदा वित्तीय वर्ष में बोर्ड अधिष्ठान मद हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष चतुर्थ किश्त के रूप में 187.83 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह धनराशि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिष्ठान मदों में खर्चों के वहन हेतु स्वीकृत की गई है।

इस संबध में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 1127.00 लाख रुपये बजट का प्राविधान किया गया है और इसे दो-दो माह के हिसाब से छः किश्ता में बांटा गया है। यह धनराशि कर्मियों के मानदेय, वर्दी, कार्यालय व्यय, चिकित्सा सुविधा, आउट सोर्सिंग सेवाओं के भुगतान आदि कार्यों के लिए खर्च की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage