मैंगो पैक हाउस के निर्माण हेतु 1220.70 लाख रुपए स्वीकृत : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रदेश के 02 जनपदों वाराणसी एवं अमरोहा में मैंगो पैक हाउस के निर्माण हेतु 1220.70 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में बनने वाले मैंगो पैक हाउस हेतु 608.84 लाख तथा वाराणसी में बनने वाले मैंगो पैक हाउस हेतु 611.86 लाख रुपए की धनराशि स्वीकार की गई है। कृषि विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

कृषि विभाग के उप सचिव डॉ रामचंद्र शुक्ल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मैंगो पैक हाउस का निर्माण कृषि निदेशक द्वारा नामित कार्यदायी संस्था द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की जा रही धनराशि से कार्यदायी संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित कराया जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो तथा उसकी गुणवत्ता उत्कृष्ट कोटि की हो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी।

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कृषि निदेशक जनता के बीच योजनाओं का प्रचार एवं प्रसार सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त योजना का पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का इंपैक्ट एसेसमेंट कराया जाएगा और उसका समुचित फीडबैक दिया जाएगा। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर योजना के कार्यों के पूर्णता का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोग किसी अन्य भिन्न मद में नहीं किया जाएगा और न ही एक मद से दूसरे मद में इसका डायवर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage