कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने Rudraksh Welfare Society के रोहित श्रीवास्तव

यूपी सीएम न्यूज़।
5 मई 2021 को 170 सरोजिनी नगर बदली खेड़ा निवासी सुजीत कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व पार्षद से की मदद की मांगी।

आपको बता दें कि इस समय सुजीत गुप्ता की स्थित बहुत ही खराब है, कुछ महीने पहले पैर का एक्सीडेंट होने के कारण प्राइवेट काम कर रहा था और उसे वहां से निकाल दिया गया। जिसके वजह से अपने परिवार को भोजन और सामान देने में असमर्थ था। रात उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसने अपने पत्नी के पैर की बिछिया अपने पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के पास मात्र रु. 150 में गिरवी रख के अपनी बीवी की दवा और बच्चों का खाने का इंतजाम किया।

जब उसको किसी व्यक्ति ने रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी के गीतांजलि का नंबर मोबाइल नंबर दिया। तब उसने गीतांजलि से संपर्क कर अपनी तकलीफ बताएं, तब उन्होंने Rudraksh Welfare Society के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rohit Srivastava को सुजीत कुमार की समस्या बताई और राशन व पैसों से मदद की।

कोरोना काल में रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rohit Srivastava ने गरीबों और असहाय को लगातार सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आगे जितना भी पैसा इलाज में लगेगा, मैं इलाज करा कराऊंगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage