बाराबंकी में सड़क दुर्घटना, कई लोगों की मौत, योगी ने व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपये तथा घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage