राजनाथ सिंह कर रहे लखनऊवासियों को ठंड से बचाने की चिंता : महापौर

लखनऊ।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदत्त कंबलों को महापौर संयुक्ता भाटिया ने राजाजीपुरम में 200 जरूरतमंदों को वितरित किया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस ठंड के दौरान लखनऊ के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल भिजवाकर हर वार्ड में बंटवाने की व्यवस्था कराई है, जिससे लखनऊ के लोग ठंड से सुरक्षित रह सके। महापौर ने आगे बताया कि नगर निगम के माध्यम से भी स्थायी और अस्थायी रैन बसेरे एवं प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थान पर अलाव के माध्यम से लखनऊ के लोंगो ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के संग पार्षद शिवपाल साँवरिया, राजीव कृष्ण त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage